फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रियासत में मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी और बारिश की संभावना

Mon, 21 Nov 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में रविवार को मौसम ने तेजी के साथ करवट ली। आसमान बादलों से घिरा रहा। सर्द हवाएं चलती रहीं। सोमवार को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सप्ताह भर आसमान में बादल छाए रहने और कोहरे की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन


रविवार को रियासत भर में आसमान में हल्के बादल छाए रहे। जम्मू संभाग के कई इलाकों में शाम को कोहरा रहने से ठंड बढ़ गई। माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा। लेह में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 दर्ज किया गया है।

श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 रिकार्ड हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल 3.5 न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में हवाई सेवा ठप, 17 फ्लाइट कैंसिल

एयरपोर्ट पर घना कोहरा - फोटो : File Photo
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा कस्बे में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और जम्मू में  न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। आसमान पर बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड के चलते रविवार को जो लोग अब तक गर्म कपड़े नहीं पहन रहे थे उन्होंने भी गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। 

वहीं खराब मौसम की वजह से रविवार को घाटी में हवाई सेवा ठप रही। श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी 17 फ्लाइट कैंसिल रहे। इसकी वजह से एयरपोर्ट पर काफी संख्या में लोग फंसे रहे।

एसएसपी एयरपोर्ट मंजूर दलाल ने बताया कि धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने से विमान सेवा प्रभावित हुई। शनिवार को दोपहर बाद आंशिक रूप से विमान सेवा बहाल की गई थी। ज्ञात हो कि वीरवार से ही धुंध की वजह से विमान सेवा पर जबर्दस्त असर पड़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें