21 मार्च मंगलवार से रियासत में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार खराब मौसम का सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा।
वहीं मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू श्रीनगर हाईवे पर यातायात एकतरफा ही चल रहा है। रविवार को जम्मू से श्रीनगर की तरफ वाहनों को भेजा गया।
यातायात पुलिस के अनुसार अगर मौसम साफ बना रहा तो सोमवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ एकतरफा हाई को खोला जाएगा। आगामी दिनों मौसम के करवट बदलने को देखते हुए जम्मू श्रीनगर हाईवे में दोबारा परेशानी खड़ी होने की भी आशंका है।