फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओले गिरने से फलदार पौधों, फसलों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर उपमंडल में सोमवार दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने और बारिश होने से तापमान में पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। निचले क्षेत्रों का तापमान भी कम हो गया है। उधर, एक बार फिर ओले गिरने से आडू, खुमानी, सेब, अखरोट सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास करवाया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे निचले इलाकों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। बिलावर और कई अन्य निचले क्षेत्रों में आंधी और तूफान के चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने से फलदार पौधों और फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा था। इलाके के जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों के नुकसान का आकलन किया जाए और मुआवजा दिया जाए, जिससे केवल खेतीबाड़ी पर निर्भर किसानों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें