दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में दो स्थानों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने सोमवार को नाकाम किया। दो स्थानों पर प्लांट आईईडी को समय रहते खोज निकाला और उन्हें निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों को दो बड़े हादसे टालने में सफलता हाथ लगी है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बलों के वाहन थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।