फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस से लोग बेहाल, धान फसल पर भी पड़ रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। बीते करीब एक सप्ताह पहले बारिश होने से भले ही गर्मी व उमस से राहत मिली हो, मगर तीन दिन बाद ही गर्मी व उमस ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। इससे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। वहीं धान की फसल पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले हुई बारिश से पारा भी काफी नीचे आ गया। लोगों को लगा अब गर्मी का सीजन गया, लेकिन दो दिनों से उमस व गर्मी में हो रही बढ़ोतरी से जीना दुश्वार हो रहा है। इसका असर धान की फसल पर भी पड़ रहा है। मोहन लाल, गणेशु राम, वीर सिंह, प्रीतम लाल व गुरिंदर सिंह आदि किसानों का कहना है कि पंप सेट या अन्य विकल्पों से अगर धान फसल की सिंचाई कर भी ली जाती है तो मात्र एक डेढ़ दिन के बाद फिर से पानी लगाने की जरूरत पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें