परगवाल। कुछ दिन से अच्छी वारिश की आस लगाए बैठे किसानों के लिए शुक्रवार की सुबह राहत लेकर आई। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं किसान वर्ग भी खुश दिखा। हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन किसानों को इस बारिश से थोड़ा सुकून जरूर मिला है। क्योंकि उनके निचले खेतों में पानी भर गया है। अब वह धान की रोपाई शुरू कर पाएंगे।
गांव निकोवाल के किसान मोहन लाल का कहना था कि उनके ज्यादातर खेत भारत पाक सीमा के साथ सटे हुए हैं। वहां सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं पहुंच पाता है। इसलिए वह बारिश के पानी या वाटर पंप के पानी से सिंचाई करते हैं। वहीं अनियमित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उनके पंप नहीं चल पाए रहे हैं। इसलिए वह बारिश के पानी पर निर्भर हैं। उन्होंने बारिश को धान की फसल के लिए पर्याप्त नहीं माना है। उन्होंने बारिश होने से थोड़ी खुशी जरूर जताई। दूसरे किसान रतन सिंह का कहना था कि उनके निचले खेतों में पानी भर गया है, जिसमें वह धान की रोपाई शुरू कर पाएंगे। इससे पहले क्षेत्र के किसान धान की रोपाई के लिए काफी दिन से बारिश की आस लगाए बैठे थे। संवाद
गर्मी होने के कारण बाजार सुनसान
विजयपुर। गर्मी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज गर्मी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गर्मी होने के कारण बाजारों में सुनसान पड़ी हुई है। क्योंकि लोग घरों में रह रहे, जिस कारण बाजारों में सुनसान पड़ी हुई है। दुकानदार भी मंदी की मार झेल रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं, जिसका हम लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने इंद्र देवता से प्रार्थना की है कि बारिश दी जाए, ताकि गर्मी से लोगों को राहत मिल सके और किसान भी अपनी धान की रोपाई अच्छी तरह कर सकें। संवाद