फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनते ही क्षेत्रीय स्वायत्तता के प्रस्ताव को देंगे मंजूरी: फारूक अब्दुल्ला

Thu, 20 Dec 2018 04:18 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्लाा - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और केद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही 30 दिनों के अंदर हम क्षेत्रीय स्वायत्तता के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे।
विज्ञापन



ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में बुधवार से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। राज्यपाल की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने सोमवार को ही राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी थी। अब इस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मुहर के बाद राज्य में राज्यपाल शासन खत्म होने के साथ ही राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।  इससे पहले साल 1990 से अक्टूबर 1996 तक जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन रहा था।

राष्ट्रपति शासन लागू हो जाने के बाद राज्यपाल की सारी विधायी शक्तियां संसद के पास रहेंगी और अब कानून बनाने का अधिकार संसद के पास होगा। नियमानुसार राष्ट्रपति शासन में बजट भी संसद से ही पास होता है। इस वजह से राज्यपाल शासन में ही लगभग 89 हजार करोड़ रुपये का बजट पास करा लिया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल शासन में कानून बनाने तथा बजट पास करने का अधिकार राज्यपाल के पास होता है। राष्ट्रपति शासन में अब राज्यपाल अपनी मर्जी से नीतिगत और संवैधानिक फैसले नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें केंद्र से अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें