फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में रियाज नायकू सहित 215 आतंकियों का हुआ खात्माः सीआरपीएफ

Thu, 21 Jan 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीजी डॉ. ए.पी. माहेश्वरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीआरपीएफ के डीजी डॉ. ए.पी. माहेश्वरी ने बताया कि साल 2020 में रियाज नायकू सहित कुल 215 आतंकियों का खात्मा किया गया है। उन्होंने कहा कि हम कोबरा फोर्स की नक्सल विरोधी विंग में महिला योद्धाओं को शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन

  डीजी डॉ. ए.पी. माहेश्वरी ने कहा कि हमने यूएवी, ट्रैकर्स, असॉल्ट राइफलों को शामिल किया है। नई और अत्याधुनिक तकनीक से सुरक्षाबलों को और मजबूती मिलेगी। के-9 टीम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में हमारा एक श्वान प्रजनन और प्रशिक्षण केंद्र है। हाल ही में, हमने इसमें स्थानीय नस्लों को भी शामिल किया है। डीजी ने बताया कि हमने साइबर सिक्योरिटी कर्मियों के रूप में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को मौका दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि वे गरिमा बनाए रखते हुए अपना अहम योगदान दे सकें।
विज्ञापन

  यह भी पढ़ेंः पाक का आतंक प्रेमः घुसपैठ के इस पुराने रास्ते को सक्रिय करने की फिराक में, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें