फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cloud burst Kulgam: कुलगाम में बादल फटने के बाद जलभराव, दो गांवों के लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

Sun, 28 Aug 2022 12:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एसडीएम नूर आबाद बशीर उल हसन ने बताया कि बादल फटने से दो गांवों चेकी वाटू और अंसूर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर तत्काल प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
कुलगाम के गांवों में जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को बादल फटने से अफरातफरी मच गई। बादल फटने के बाद चारों ओर पानी फैल गया। कुछ लोग फंस गए जिन्हें राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया। इसमें किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


कुलगाम जिले के ऊपरी इलाके टंगमर्ग में शनिवार शाम को बादल फटा। एसडीएम नूर आबाद बशीर उल हसन ने बताया कि बादल फटने से दो गांवों चेकी वाटू और अंसूर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर तत्काल प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इसमें किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और सड़कों पर चारों ओर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लोगों के घरों और स्कूलों में पानी भर जाने से दिक्कतें हुईं। सामान को नुकसान पहुंचा है।

जम्मू में तपिश बढ़ी

उधर, जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस बढ़ी है। जम्मू में शनिवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 76 रहने से गर्मी का अधिक अहसास हुआ।

विज्ञापन


जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में तापमान 29.0, बटोत में 27.3, कटड़ा में 28.0 और भद्रवाह में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री, पहलगाम में 26.5 और गुलमर्ग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें