बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के बटपोरा गांव में गैर स्थानीय मजदूरों से शुक्रवार रात को शातिरों ने नकदी लूट ली। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि वे अपनी किराए की दुकान में सो रहे थे। तभी चार अज्ञात लोगों ने आकर उनकी पिटाई की और 15,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। उनका मोबाइल भी छीन लिया। सुबह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद लौट रहे थे तो दुकान के बाहर मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।