फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहरों में दो अप्रैल से छोड़ा जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश, अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में दो अप्रैल से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। मौजूदा समय में नहरों में मरम्मत कार्य चल रहा है। काम को निर्धारित समय से पहले निपटाया जाएगा और पानी को छा़ेड़ा जाएगा। इसमें रणबीर नहर, न्यू प्रताप नहर, कठुआ के अलावा अन्य नहरों पर पानी छोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग ने संबंधित अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का दावा है कि सिंचाई डिविजन एक और दो में पानी अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा। मौजूदा समय में रणवीर नहर से लगभग 32 किलोमीटर इलाके में पानी की आपूर्ति होती है। करीब तीन लाख किसान लाभान्वित होते हैं।
समय पर पानी छोड़ने से गेहूं की कटाई के बाद लोगों को खेत सिंचित करने में सुविधा मिलेगी। अकसर नहरों में पानी हर साल अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में छोड़ा जाता है। इस कारण अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में काफी समय लगता है। अब नहरों में दो अप्रैल से पानी छोड़ा जाएगा। आगामी 10 से 15 दिनों तक पानी से नहरों लबालब होंगी। रणवीर नहर अखनूर से जम्मू शहर सहित अन्य इलाकों को लाभ पहुंचाती है। इसके अलावा सब नहरों के माध्यम से भी खेतों तक पानी पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गर्मी के मौसम में रणवीर नहर का पानी नहाने के काम भी आता है। गर्मी से बचने के लिए लोग नहर में नहाने के लिए पहुंचते हैं। कैनाल हेड मेंं दोपहर से लेकर शाम तक भीड़ लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें