फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज

Tue, 28 Jul 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में 14वीं आल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का सोमवार को आगाज हो गया। केंद्र और राज्यों की पुलिस की 15 टीमें चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं। युवा, सेवा और खेल मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी ने सोमवार की शाम को रंगारंग कार्यक्रम के साथ चैंपियनशिप का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप में एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, आंध्र प्रदेश पुलिस, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड की पुलिस टीमों में करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री अंसारी ने कहा कि रियासत में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं और इसे और बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने पहलगाम में आर्ट स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर मीर, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरैजी, विधायक फारूक अहमद अंद्राबी, एमएलसी सुरेंद्र अंबरदार सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक के राजिंद्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें