फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज गहरा सकती है पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी बुधवार रात आठ बजे से दो दिवसीय कामछोड़ हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण जम्मू संभाग सहित शहर में वीरवार को पानी की समस्या गहरा सकती है। अब पानी की आपूर्ति स्थायी कर्मियों के हवाले रहेगी। हड़ताल में संभाग के 22 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की बुधवार रात आठ बजे से दो दिवसीय लिए हड़ताल शुरू हो गई है। फ्रंट के पदाधिकारी बहादुर राज, करतार चंद, राजेश जमवाल, सुभाष वर्मा, अजय शर्मा, रमन कुमार, नरेश कुमार और देवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार और विभाग निर्धारित समय में मांगें पूरी करने में विफल रहा है। कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी हो रही है। कई सालों से काम कर रहे कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है। यूटी की तर्ज पर वेतन मिला चाहिए। अब मांगें पूर्ण नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौजूदा समय में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें