सांबा। सुंब ब्लॉक की पहाड़ी पंचायत गौरन और सोडम में कई गांवों में महीने तो कहीं 10 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण लोग परेशान हैं।
लोगों ने कहा कि उनके गांव में पानी की सप्लाई आए हुए एक सप्ताह हो गया है। नल भी कई दिन से सूखे पड़े हैं। इस कारण लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं कई गांव ऐसे भी हैं, जहां एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं आई है। इस कारण लोगों को मजबूरन बावली और नदियों का पानी पीना पड़ रहा है। उन्हें पानी लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
.................
समोठा में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। लोगों को पीने का पानी लेने के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली लंबे समय तक बिजली कटौती भी हो रही है।
-नेक राम निवासी समोठा
..............
हमारे गांव में पानी की सप्लाई का कोई भी समय नहीं है। कई बार चार दिन बाद पानी की सप्लाई आती है और कई बार लोगों को 10 दिन तक पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ता है। अगर हमें तीसरे दिन भी एक घंटे तक पानी की सप्लाई मिल जाए तो हमारी पानी की समस्या हल हो सकती है।
-स्वर्ण सिंह निवासी सोडम
................
हमारे गांव में पानी की सप्लाई आए हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस कारण लोगों को मजबूरन बावली और नदियों का पानी पड़ रहा है। अगर एक चेक डैम बने तो लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सकती है।
-सागर सिंह निवासी केड सुंब
................
कई इलाकों में बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। अगर बिजली बहाल होती है तो उन इलाकों में भी पानी की सप्लाई पहुंच जाएगी। वहीं केड गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपें लगाई गई हैं लेकिन वहां पानी की सप्लाई न आना, मेरे संज्ञान में नहीं है। अब लोगों की इस समस्या का समाधान जल्दी किया जाएगा।
-फारूक अहमद एईई जल शक्ति विभाग सांबा