संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कंडी क्षेत्र के गांव सुचानी व पाटी में 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आ रहा। ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी रूपलाल, देसराज, उत्तम चंद, रवींद्र कुमार आदि ने बताया कि बीते 10 दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आने से परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों भी कई बार अवगत कराया गया है। बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीण बाजार से टैंकर खरीदकर पानी मंगवा रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि टूटे पाइपों को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
जलशक्ति विभाग के अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कुछ पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनकी मरम्मत की जा रही है। जल्द पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।