फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में पेयजल किल्लत, अब पीने के लिए भी नहीं पूरा हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहीं 10वें तो कई इलाकों में तीसरे दिन हो रही आपूर्ति, रोजमर्रा के काम प्रभावित
विज्ञापन


- टैंकरों से पहुंचाया जा रहा पानी, बिजली कटौती से भी बढ़ी परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। हालत यह है कि एक तिहाई शहर में पीने के लिए भी पानी पूरा नहीं हो पा रहा है। कहीं दसवें दिन तो कई इलाकों में तीसरे दिन नलों में सप्लाई दी जा रही है। पानी का समय भी एक घंटे से घटकर 15 से 20 मिनट तक रह गया है। शहरवासियों का कहना है कि रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत आ रही है।

शहर के वार्ड-63 के अंतर्गत कर्ण बिहार, अपर ठठर, लोअर ठठर, पूजा काॅलोनी में दस दिन से नलों में पानी नहीं आया है। इसी तरह बनतालाब, केरन, कमल नगर में तीसरे दिन आपूर्ति की गई है। वार्ड-61 के अंतर्गत दोमाल, पीरबाबा मोहल्ला में पांच दिन से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिका काॅलोनी, शेख नगर, कासिम नगर, सुजवां, बठिंडी में पांच दिन से लोग परेशान है। अगर, पानी आ रहा है तो सिर्फ 15 मिनट तक। पूर्व पार्षद शौकत अली के अनुसार, वर्ष 2018 में ग्रामीण इलाके शहर से जोड़े गए थे। अभी भी पानी ढांचे में सुधार नहीं हो पाया है। हर बार गर्मी में पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। लोगों को वाहनों में वर्तन डालकर ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है। इसी तरह सिद्दड़ा, मझीन इलाकों में भी पानी का संकट है। तालाब तिल्लो, भवानी नगर, भगवती नगर सहित अन्य इलाकों में भी तीसरे दिन पानी आ रहा है। हालत यह है कि लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है।

-

बीते दिनों कितनी हुई आपूर्ति

तिथि आपूर्ति जरूरत

18 जून 46 एमजीडी 54 एमजीडी

19 जून 48 एमजीडी

20 जून 47 एमजीडी

-

बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। मोटरें भी जल रही हैं। इस कारण भी आपूर्ति बाधित हो रही है। समस्या का निदान किया जा रहा है।

- संजीव गुप्ता, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें