फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उमस भरी गर्मी में एक बाल्टी पानी के लिए भी जद्दोजहद

विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में पीने के पानी के लिए ट्मयूबवेल से लीकेज हो रहे पानी को भरती महिला। अमर उजाला
विज्ञापन
- बीते माह की आपदा ने राजीव कॉलोनी के लोगों को दिया बड़ा दर्द
विज्ञापन

- जलशक्ति विभाग पीने के पानी के लिए समय पर नहीं भेज रहा टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उमस भरी गर्मी के बीच राजीव कॉलोनी के लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए भी रोजाना तरस रहे हैं। समय पर जलशक्ति विभाग न तो पानी के टैंकर भेज रहा है और न ही जवाब दे रहा है। निजी तौर पर पानी का टैंकर 900 रुपये खर्च कर मिल रहा है। बाढ़ की विभीषिका के बीच जीवन जीने के लिए तीन समय का पानी भी पी लेना यहां के लोगों को कठिन लग रहा है। वीरवार को चटख उमस भरी दोपहर में महिला एक बाल्टी सिर पर लिए तो एक हाथ में पानी से भरा डिब्बा लिए जाती दिखाई दी। पूछने पर बोली ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ रहा है। एक-एक बूंद के लिए पानी तरसा रहा है। घर का काम बिना पानी के कैसे हो सकता है। पीने के लिए भी तो चाहिए।
तवी नदी के किनारे बसी राजीव कॉलोनी वार्ड-19 का छोटा सा हिस्सा है। बीते माह आई बाढ़ ने यहां पर जो जख्म दिए वे अभी भी भरे नहीं हैं। सबसे अधिक समस्या पीने के पानी को लेकर है। तवी में टुल्लू पंप लगाकर लोग जहां रोजमर्रा की जरूरत का पानी ले रहे हैं तो पीने के लिए पानी लाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। कोई विश्वविद्यालय के पास से पानी ला रहा है तो कोई थोड़ी दूर विभाग के ट्यूबवेल की पाइपलाइन में लीकेज पानी को भरने पर मजबूर है। लोगों का कहना है कि जलशक्ति विभाग टैंकर भी अब मांगने पर नहीं भेजता। पूरे दिन में कभी दो तो कभी एक ही टैंकर पानी का आ रहा है। इतनी आबादी के लिए दो टैंकर पानी काफी कम है।
विज्ञापन

-
घर पर पानी की एक बूंद नहीं बचती
ट्यूबवेल पर पाइप लाइन से लीक कर रहे पानी को भर रही वैष्णो देवी ने बताया कि घर पर किसी भी वक्त कोई आ जाए तो पानी पिलाना भी मुश्किल है। एक-एक बाल्टी के लिए इतनी दूर पानी लेने आना पड़ रहा है। विभाग को आमजन की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। पाइप लाइन टूट गई है तो कम से कम पानी के टैंकर तो भेजे जा सकते हैं। रात-दिन बस पानी के लिए ही दौड़ना पड़ रहा है।

कपड़े धोने के लिए भी यहीं पर आना मजबूरी है
कपड़े धोने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा। ट्यूबवेल से पानी लीक न कर रहा होता तो पेयजल के लिए बड़ी मुश्किल हो जाती। पीने के लिए तवी का पानी सही नहीं है। कुछ परिवार टुल्लू पंप लगाकर तवी के पानी का प्रयोग कपड़े व नहाने के लिए कर रहे हैं। पीने के लिए तो ट्यूबवेल का ही सहारा है।
-तृप्ता देवी
-

आधा दिन पानी भरने में चला जाता है
कॉलोनी में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। बाढ़ में पाइप लाइन टूट गई हैं। इसके कारण सभी लोगों को ट्यूबवेल से ही पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कुछ लोग तवी नदी के पानी का भी प्रयोग कर रहे हैं। विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि पानी के लिए लोगों को भटकना न पड़े। भीषण गर्मी में सुबह से आधा दिन पानी भरने में ही निकल रहा है।
विज्ञापन

-मजीउर रहमान, छात्र

बाढ़ में पाइपलाइन के अंदर प्रेशर नहीं बन पा रहा है। कोशिश यही है कि कल तक यहां के लोगों को पानी मिल जाए। पाइपलाइन दुरुस्त कराने का काम विभाग की तरफ से किया जा रहा है।
-विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग जम्मू

राजीव कॉलोनी में पीने के पानी के लिए ट्मयूबवेल से लीकेज हो रहे पानी को भरती महिला। अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें