जम्मू। जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल ने विदेश से एमबीबीएस स्नातकों के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन की है। अब पात्र उम्मीदवार को इंटर्नशिप के लिए जम्मू-कश्मीर मेडिकल काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट https://jkmedicalcouncil.in के माध्यम से ही आवेदन पत्र भर सकेंगे। जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर पाएंगे। काउंसिल के अनुसार, ऐसे सभी स्नातक जिन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थानों से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) पास किया है वे जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में इंटर्नशिप के लिए पात्र होंगे। अब ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जा सकेंगे। ब्यूरो