फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 65 में पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त, बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। शहर के वार्ड 65 के पटोली में पेयजल लाइन के कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर पानी बह रहा है। इस कारण क्षेत्र में न तो पानी की उचित आपूर्ति हो पा रही है और वहीं जो पानी आ रहा है वह भी दूषित है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीपीओ दोमाना के पटोली स्थित कार्यालय के बाहर सड़क के किनारे कई माह से पाइप क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण रोना पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं, पटोली पुल के पास से गुजरती दूसरी पाइप से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, जिस कारण कई मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह से नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी केहर सिंह, धीरज शर्मा और प्रकाश सिंह भाऊ ने बताया कि कुछ सालों से जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पटोली स्थित रणबीर नहर के पार जगह-जगह पाइप पानी व्यर्थ बह रहा है। कई घरों में दूषित पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी शिकायत कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से भी गई, लेकिन आजतक स्थिति जस के तस है। एक तरफ लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है वहीं, दूसरी और हजारों लीटर पानी को बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों को मौके पर भेज कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत करवाई जाएगी।
- मदन लाल शर्मा, एईई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें