फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कर्ण विहार में आठ दिन बाद पानी, रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कर्ण विहार इलाके में आठ दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। लोगों को निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। हर बार गर्मी में ऐसा ही होता है।
लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार सूचित किया गया है। मगर जल्द निदान के सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। इलाके में 8 दिन से पानी नहीं है और अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया है। एईई से लेकर एक्सईएन तक फोन कर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाकावासी भरत भूषण ने कहा कि जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा है। रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आ रही है। विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए। गर्मी में पानी की जरूरत ज्यादा रहती है। अब पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन विजय गुप्ता ने कहा कि समस्या का हल किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
आठ दिन बाद मिल रहा पानी, रोज के काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें