फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र में पेयजल संकट

Tue, 07 Apr 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या पर कंडी क्षेत्र के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल बिलावर विधायक और राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह से मिला।
विज्ञापन


शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महासचिव अशोक जसरोटिया ने ज्ञापन उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने ट्यूबवेल और डीप हैंडपंप की सुविधा फरहाम करने पर जोर दिया। जसरोटिया ने कहा कि कंडी क्षेत्र के दर्जनों इलाकों में पानी का भीषण संकट है।

इसके लिए अनिवार्य रूप से ट्यूबवेल और डीप हैंडपंप स्थापित करने की व्यवस्था करवाई जानी चाहिए। ट्यूबवेल के लिए उन्होंने धमाल, मंगलूर, कटली, चिल्ख, डिंगा अंब, जुथाना और अमाला के इलाकों की समस्या उठाई।
विज्ञापन


इसी तरह से डीप हैंड पंप के लिए भी उन्होंने पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों की सूची सौंपी। मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए इस मांग पत्र पर मुमकिन रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें