फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आठ वर्ष बाद में फिल्ट्रेशन प्लांट नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में आठ वर्ष पहले फिल्ट्रेशन प्लांट बना था लेकिन अभी तक उसमें मशीनरी नहीं लग पाई है।इस कारण लोगों को हर बार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पहले बसंतर दरिया पर एक फिल्ट्रेशन प्लांट लगाया गया था। कारखानों का गंदा पानी बसंतर में जाने पर लोगों ने उक्त प्लांट काे बंद करवा दिया था। उसके बदले में उत्तर दिशा की ओर एक फिल्ट्रेशन प्लांट बनाने की योजना बनाई गई। करीब एक करोड़ की लागत से इमारत का निमार्ण किया गया लेकिन आठ वर्ष बाद भी फिल्ट्रेशन प्लांट में मशीनरी नहीं लगाई गई। इमारत का इस्तेमाल नहीं होने के कारण यह दिन ब दिन खंडहर होती जा रही है। प्लांट की इमारत एकांत जगह पर होने के कारण वहां अब नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। स्थानीय पूर्व पार्षद राज सिंह, पूर्व पार्षद कुमेर सिंह और अजय कुमार का कहना है जब फिल्ट्रेशन प्लांट बनाया गया था। हमें उम्मीद बनी थी कि अब सांबा के लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। जब भी गर्मी आती है। लोगों को पांच छह दिनों के बाद पानी की आपूर्ति की जाती है। इस कारण लोगों को मजबूरन निजी टैंकर से पानी खरीदना पड़ता है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपनी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि गर्मी का मौसम आने से पहले ही फिल्ट्रेशन प्लांट में मशीनें लगाई जाएं ताकि आने वाली गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत ना हो।
40 हजार से अधिक है कस्बे की आबादी
कस्बे की 17 वार्डों की आबादी 40 हजार से अधिक है। हर वर्ष आबादी बढ़ रही है लेकिन पानी के स्रोत नहीं बढ़े। कस्बे के लोगों के लिए हर रोज 12 लाख गैलन पानी की जरूरत है। विभाग के पास छह लाख गैलन पानी ही उपलब्ध है। यदि फिल्ट्रेशन प्लांट में मशीनें लगाई जाएं तो दो लाख गैलन तक पानी मिल सकता है। पानी की किल्लत कुछ कम हो सकती है।
विज्ञापन

.........
फिल्ट्रेशन प्लांट में मशीनें लगाने की योजना चल रही है। फंड आने पर मशीनें लग जाएंगी। दो नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। चौबीस घंटे में डेढ़ लाख गैलन पानी मिल जाएगा। एक दो माह तक एक नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। आने वाले गर्मी के मौसम में सांबा कस्बे में पानी की किल्लत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-हुकम सिंह कार्यकारी अभिंयता जल शक्ति विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें