फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब में फिर से बढ़ा जलस्तर, भूमि कटाव के कारण गढ़खाल में मकान के साथ कुल्ला बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर में खतरे के निशान के करीब पहुंचा दरिया, प्रशासन ने पुलिस व बीएसएफ के साथ एनडीआरएफ को किया तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पहाड़ों में लगातार बारिश होने पर दोबारा चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते शनिवार को दरिया में लगातार हो रहे भूमि कटाव ने पंचायत गढ़खाल में एक मकान और एक कुल्ले को अपनी चपेट में लिया। खतरे को बढ़ता देख दरिया के किनारे पुलिस, बीएसएफ और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार पहाड़ों में लगातार बारिश और बांध से पानी छोड़ने से चिनाब दरिया का जलस्तर दोबारा बढ़ गया है। कस्बे के जिया पोता, चंदिया और हरि मंदिर घाटों पर पानी ऊपर से बह रहा है। दरिया से सटी पंचायत गढ़खाल, चौचवा, सतिआला, देवीपुर, बदवाल सहित अन्य क्षेत्रों में भूमि कटाव जारी है। इससे रोजाना उपजाऊ भूमि बंजर होती जा रही है। शुक्रवार शाम को दरिया का जलस्तर कम होने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर, शनिवार सुबह दोबारा दरिया का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई। सुबह 10 बजे दरिया का जलस्तर 28 गेज, दोपहर दो बजे 29 गेज और शाम सात बजे 30.5 गेज पहुंच गया था। प्रशासन ने 32 गेज पर अलर्ट और 34 गेज पर खतरा घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत गढ़खाल में शनिवार को चिनाब ने एक मकान और एक कुल्ले को अपना शिकार बना लिया। इससे पहले चार कुल्ले यह दरिया निगल चुका है, और उसकी तबाही लगातार जारी है। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुलिस, बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया है। उन्हें आपातकाल में तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। यहां हो रहे नुकसान का जायजा लेने शनिवार को कानून एवं व्यवस्था एडीसी हरविंदर सिंह और एसडीएम अखिल सढोत्रा पहुंचे। अधिकारियों ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से भी बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें