फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे 4 पशु छुड़ाए, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के दस्तावेजों से तस्करों की पहचान, धरपकड़ के लिए पुलिस मार रही छापे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से सफारी गाड़ी से तस्करी कर ले जाए जा रहे 4 मवेशी छुड़ाए हैं। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेज से तस्करों की पहचान की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक सफारी गाड़ी को ज्यौड़ियां पुलिस नाके पर रोका। चालक ने गाड़ी रोकने के बिजाय गति तेज कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया। वहीं, पुलिस से सूचना मिलने पर लोगों ने आगे रास्ते में सड़क पर ट्रॉली खड़ी कर दी। इस पर तस्करों ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। उन्होंने लोगों और पुलिस पर पथराव किया। अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। गाड़ी चलती छोड़े जाने से दुकान से टकरा गई। इससे दुकान की दीवार और शटर टूट गया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी कब्जे में ले ली है। दस्तावेजों की जांच कर तस्करों की पहचान कर ली है। तस्करों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें