फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में स्थायी कर्मियों ने बहाल की पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों के कामछोड़ हड़ताल पर जाने से प्रदेश सहित जिले भर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था डगमगा गई है। रविवार को स्थायी कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पानी की आपूर्ति बहाल की, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, अगार, बल्लियां और माड़ी के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई इस कारण लोगों को बावलियों का रुख करना पड़ा है। उधर, जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की लंबित मांगों के समर्थन में कामछोड़ हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर हक के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

सनद रहे कि जलशक्ति विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में शनिवार से तीन दिवसीय हड़ताल जारी है। शनिवार को पहले दिन भी लोगों पानी की समस्या का सामना करना पड़ा था। मगर रविवार को दूसरे दिन स्थायी कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आपूर्ति को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें