अखनूर। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पीने के गंदे पानी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस पर वार्ड छह के पार्षद राकेश मल्होत्रा ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें लोगों की इस परेशानी से अवगत करवाया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने राकेश मल्होत्रा की शिकायत पर पानी के सैंपल लिए व उन्हें विश्वास दिलाया की अगर पानी दूषित व पीने लायक नहीं आता है तो वह इसकी जाँच करेंगे व पानी की सप्लाई को दरुस्त करेंगे। इसके साथ ही राकेश मल्होत्रा ने जिया पोता पंपिंग स्टेशन पर पिछले कई दिनों से खराब पानी की मोटरों को लेकर भी विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। राकेश मल्होत्रा ने कहा कि पीने का साफ पानी लोगों का मूलभूत अधिकार है, जिसको पूरा करना विभाग का काम है। उन्होंने कहा कि खराब मोटरों की वजह से कई क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मोटरों को ठीक कराया जाए व पीने के लिए लोगों को साफ पानी मुहैया कराया जाए।