फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक लगी आग से रिहायशी कुल्लों समेत दो बकरियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के देयोली टीबा गांव में शाम 5.30 बजे के करीब अचानक ही रिहायशी कुल्लों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की दो कुल्लों के अंदर रखे सामान सहित दो बकरियां भी इसकी चपेट में आ गईं। वहीं इस आग से जानवरों के चारे के लिए रखी सूखी घास व प्रराली भी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

आग की घटना की जानकारी किसी ने पुलिस स्टेशन में दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को आग के बारे में सूचित किया। इसके बाद मौके पर तुरंत दमकल विभाग क गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। कुल्लों के मालिक सोपाया पुत्र हुसैन देवली टिवे ने आग में लाखों के नुकसान का दावा किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें