जम्मू। शहर में बारिश के बाद मटमैले पानी की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में बीस मिनट, तो कहीं पर आधा घंटा ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।
इन दिनों बारिश होने के कारण फिल्टरेशन टैंकों में मटमैला पानी आ रहा है। पानी पूरी तरह से साफ नहीं हो पा रहा है। इस कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है। इस कारण पानी को पीने के उपयोग में लाने में दिक्कत हो रही है। जलशक्ति विभाग के अनुसार मौसम साफ रहने के बाद ही समस्या का हल हो पाएगा। कृष्णा नगर, नरवाल, कुंजवानी और बख्शी नगर समेत अन्य इलाकों में लोगों को बीस मिनट तक ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।