फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में जल संकट गहराया, सिर्फ 20 से 30 मिनट ही आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुभाष नगर सेक्टर एक में पानी आया ही नहीं, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

- बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें, ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर लगे कट
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण करती जा रही है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति 20 से 30 मिनट तक ही हुई। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। वहीं, ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर बिजली कट लगते रहे। शहर के तालाब तिल्लो, शक्ति नगर, राजपुरा चुंगी में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
इन इलाकों में 20 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हुई। वहीं, सुभाष नगर के सेक्टर एक में पानी नहीं आया। भगवती नगर में भी हाल ऐसा ही रहा। यहां पर 25 से 30 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई। वहीं, सुजवां और बठिंडी इलाके में पेयजल किल्लत बरकरार है। लोगों को पांच-पांच दिन बाद पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

नरवाल, ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर एक्सटेंशन में ट्यूबवेल का जल स्तर गिरने से लोगों को सवा घंटा के बजाय 30 मिनट तक ही पानी मिल रहा है। पुराने शहर में भी ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने पर बिजली गुल रही। इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित रही।
जुलाखा मोहल्ला, पक्का डंगा, पुरानी मंडी इलाकों में 20 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई। वहीं, जानीपुर इलाके में पेयजल किल्लत गहरा गई। पानी न आने के कारण लोग परेशान रहे। वेयरहाउस, बेलीचराना में एक ही समय पानी की आपूर्ति हुई। चट्ठा और सतवारी इलाकों में पुरानी पाइपों के कारण कम प्रेशर से पानी आया। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


-
कोट
शनिवारको अधिक बिजली कटौती नहीं हुई है। ट्रांसफार्मर जरूर ओवरहीट हो गए। इस कारण कुछ इलाकों में बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर का तापमान सामान्य होने पर बिजली बहाल की गई है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
-
कोट
बिजली कटों के कारण समस्या आ रही है। कुछ जगहों में टैंकर से जल की आपूर्ति की गई है। बिजली बहाली पर दोबारा पानी की आपूर्ति की जा रही है।
- संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें