फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी बाजार में पानी के कनेक्शन बंद, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
दुकानदार मुबारक सिंह। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में लगे पेयजल के पुराने पब्लिक कनेक्शन बंद करने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि वे लोग बाजार में लगे पब्लिक स्टैंड से पानी लेते थे लेकिन कुछ महीने पहले जलशक्ति विभाग ने वह कनेक्शन बंद कर दिए हैं। मात्र एक कनेक्शन बाजार में रखा है। हमें विभाग जवाब दे कि तीन में से दो कनेक्शन क्यों बंद किए गए हैं।
दो लीटर पानी की जरूरत होती है

दुकानदारों को अपने गुजारे के लिए मात्र दो लीटर पानी की जरूरत होती है। विभाग को दुकानदारों को पेश आ रही समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
संजय शर्मा,स्थानीय दुकानदार।

दोबारा से कनेक्शन दिए जाएं


पहले भी हम दुकानें चलाते थे। लेकिन अचानक से जलशक्ति विभाग ने बाजार से दो पब्लिक कनेक्शन को बंद कर दिया। बंद किए गए कनेक्शन को जल्द से जल्द लगाया जाए ताकि गर्मी में पानी की समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुबारक सिंह,स्थानीय दुकानदार।



कोट.. बाजार में पब्लिक स्टैंड लगाए गए हैं लेकिन कोई पानी का कनेक्शन बंद नहीं किया गया। अगर ऐसा हुआ है तो जांच की जाएगी। लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।
सुमित कुमार फागला, सहायक कार्यकारी इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें