सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बुधवार को फाइनल मुकाबलों में विजयी खिलाड़ियों में डीआईजी शकील अहमद वेग ने पुरस्कार एवं ट्रॉफियां बांटीं।
क्रिकेट में वॉरियर क्लब विजयपुर विजयी रहा। कबड्डी में नड्ड की टीम ने सरना को शिकस्त दी। बालीबाल में विजयपुर की टीम विजयी रही। बैडमिंटन मे फ्रेंड क्लब सांबा की टीम ने बाजी मारी।