फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी हों वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के दैनिक वेतन भोगी 28 मई को रात आठ बजे से 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। यह एलान इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट ने संयुक्त प्रेसवार्ता में किया है। इस दौरान मांगें पूरी करने के लिए सरकार को 15 दिन का समय दिया है। कोई कदम नहीं उठाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

फ्रंट के प्रेस सचिव रवि हंस ने बताया कि कर्मियों की तीन मुख्य मांगें हैं। इनमें दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी करना, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की तर्ज पर न्यूनतम वेतन निर्धारित करना और 70 माह का बकाया वेतन जारी करना है। पहले चरण में फिलहाल 24 घंटे की हड़ताल की जा रही है। जम्मू संभाग में कार्यरत 22 हजार दैनिक वेतनभोगी हड़ताल पर रहेंगे। यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल तीन दिन तक बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में उनके साथ पीएचई के तमाम मुलाजिम सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें