फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन दिन बाद ट्रकों से उतरा माल, वेयर हाउस से जम्मू-कश्मीर के लिए अनाज की आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों के साथ कारोबारियों ने ली राहत की सांस, काम मिलने से श्रमिकों के भी चेहरे खिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में आग की घटना के तीन दिन बाद वीरवार की सुबह खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पूरे प्रदेश के लिए बहाल कर दी गई। चार दिन से खड़े ट्रकों से माल उतरने पर चालकों के साथ कारोबारियों ने राहत की सांस ली। काम मिलने से बेकार बैठे श्रमिकों के चेहरे भी खिल उठे।
सुबह से लेकर शाम तक वेयरहाउस में खरीदारों और व्यापारियों की आवाजाही रही। वेयर हाउस के बंद रहने से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही थी। कारोबारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब जम्मू से अनाज की आपूर्ति दोबारा व्यवस्थित होने लगी है। इससे न केवल कारोबारियों को राहत मिली, बल्कि कई दिनों से इंतजार कर रहे ट्रक चालकों को भी अपने वाहन खाली करवाने का मौका मिला। सुबह से लेकर रात तक खरीदारी चलती रही। वेयरहाउस फेडरेशन के महासचिव अभिमन्यु गुप्ता अनुसार मंडी में रोज करीब 100 करोड़ का कारोबार होता है। बंदी के दौरान लगभग 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। वेयर हाउस से सामान की सप्लाई लद्दाख तक भी सुचारु हो गई है।
विज्ञापन


मलबा उठा, अब मरम्मत और पुनर्वास की आस
बुधवार शाम को हड़ताल खत्म करने के एलान के बाद से ही आग से क्षतिग्रस्त दुकानों का मलबा हटाने के लिए नगर निगम की टीमें जुट गईं। वीरवार शाम तक काफी मलबा हटा दिया गया। अब कारोबारियों को जल्द-से-जल्द दुकानों की मरम्मत और पुनर्वास का इंतजार है, ताकि दोबारा से कारोबार को शुरू किया जा सके।

ट्रक खाली करने में इतनी देरी पहली बार
पंजाब से आए ट्रक चालक रंजीत ने बताया कि वह दिवाली के पहले से आलू लेकर निकले थे। उम्मीद थी कि सोमवार को माल उतार देंगे। आग की घटना के बाद हालात कुछ और हो गए। माल ट्रकों में भरा का भरा रह गया। शुक्रवार को जब माल उतारा गया तो राहत की सांस ली।
इंदौर से दाल लेकर आए हरजोत का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि ट्रक खाली करने के लिए इतना इंतजार करना पड़ा हो। इसका असर न केवल कारोबारियों पर पड़ा है बल्कि माल लेकर पहुंचे ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों पर भी पड़ा। तीन दिन एक ही जगह पर रुकने से नुकसान होता है। अब माल उतारने के बाद वापस निकलना है।
नासिक से प्याज लेकर आए मंसूर का कहना है कि बीते तीन दिनों में प्याज थोड़ा खराब भी हुआ है। सोमवार को जम्मू पहुंचे थे। मंडी बंद मिली। तीन दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वेयर हाउस कुछ दिन और बंद रहता तो प्याज खराब हो जाता।
विज्ञापन

दुकानदार अतुल का कहना है कि वेयर हाउस से न केवल खाद्य सामग्री की सप्लाई होती है बल्कि दुकानदारों को और भी सामान यहां से लेना पड़ता है। तीन दिन के बाद मंडी खुलने से दुकानदारों को भी काफी सुविधा हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें