फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस स्टैंड के होटलों-ढाबों में कौन कर रहा काम, दो दिन में देना होगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने कुलगाम आतंकी हमले और किश्तवाड़ में एसपीओ की माैत के बाद सतर्कता बढ़ाई
विज्ञापन

- प्रतिष्ठानों के मालिकों को दो दिन का समय, आधार कार्ड, फोटो व पते समेत मांगा कर्मियों का ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुलगाम में आतंकी हमले और किश्तवाड़ में दो एसपीओ की माैत के बाद पुलिस ने जम्मू शहर में भी सतर्कता बढ़ा दी है। किरायेदारों के सत्यापन के साथ ढाबों-होटलों व अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वीरवार को बस स्टैंड पुलिस ने सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को अपने यहां काम कर रहे श्रमिकों का पूरा रिकाॅर्ड देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अब यहां के होटलों, लॉज, ढाबों और ट्रैवल एजेंसियों में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का पूरा रिकॉर्ड पुलिस के पास होगा। पुलिस ने इन प्रतिष्ठानों के मालिकों को दो दिन के भीतर कर्मचारियों का विवरण संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। इस कवायद के तहत पुलिस यह पता लगाएगी कि कौन कर्मचारी कहां से आया है, उसका स्थायी पता क्या है और वह कितने समय से संबंधित प्रतिष्ठान में काम कर रहा है। यह कवायद दरबार मूव के साथ नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भी शुरू की गई है, ताकि कोई संदिग्ध श्रमिक काम की आड़ में किसी वारदात को अंजाम न दे सके। पुलिस ने प्रतिष्ठानों के मालिकों को सभी कर्मचारियों की अलग-अलग फाइल तैयार करने को कहा है। इसमें आधार कार्ड की प्रति, फोटोग्राफ, पूरा पता और नौकरी शुरू करने की अवधि का विवरण देना होगा। पुलिस का कहना है कि समय-समय पर प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों का रिकॉर्ड अपडेट होता है ताकि मौजूदा कर्मचारियों की सही जानकारी उपलब्ध रहे। बस स्टैंड क्षेत्र के होटलों, ढाबों और ट्रैवल एजेंसियों में कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। कई कर्मचारी नौकरी छोड़ देते हैं और उनकी जगह नए लोग काम आते हैं। ऐसे में पुराने रिकॉर्ड को अपडेट करना जरूरी होता है। इसी व्यवस्था के तहत जानकारी जुटाई जा रही है। बस स्टैंड संवेदनशील इलाका है ऐसे में पुलिस गश्त भी कर रही है। लोगों और कारोबारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें