फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध किसी समस्या का हल नहीं, बातचीत से ही कम होगा तनावः फारूक अब्दुल्ला

Fri, 19 Jun 2020 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चरम पर पहुंच चुके तनाव के बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और श्रीनगर के सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बतते हुए हालात पर चिंता व्यक्त की। कहा, भारत और चीन दोनों देशों को संयम दिखाते हुए तनाव को कम करने के लिए बातचीत का रास्ता निकालना चाहिए।

विज्ञापन


डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। इससे सिर्फ दक्षिण-पूर्व एशिया में रहने वाले लोगों की स्थिति और खराब होगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 चलते दुनिया अब तक के सबसे कठिन चुनौतियों का सामना कर रही है। दोनों देशों को सीमा असहमति पर तनाव की स्थिति पैदा करने के बजाय आपस में बातचीत करना चाहिए और पूरे क्षेत्र में लंबे समय तक शांति के लिए अपने प्रयासों को तेज करना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Exclusive: लद्दाख के 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इन लोगों ने खोला चीन की चालबाजी का चिट्ठा    
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उन जवानों के परिवारों के प्रति सहानुभूति रखता हूं, जिन्होंने चीनी सैनिकों के घातक हमले के बाद एलएसी पर अपनी जान गंवाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें