फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिंदी के प्रचार प्रसार के बढ़ावे पर जोर

विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के समापन के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य स्र
विज्ञापन
जम्मू। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) जम्मू में करीब आधे माह चले हिंदी पखवाड़ा का सोमवार को समापन हुआ। यह आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ था। पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, टिप्पणी अनुवाद और भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वक्ताओं ने हिंदी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समापन दिवस पर गांधी नगर स्थित कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने हिंदी भाषा के महत्व और कर्मचारी इसके प्रयोग को बढ़ाएं। इस दौरान कवि सम्मेलन भी हुआ। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और आरपीओ जम्मू ने हॉराइजन सीरीज पहल के तहत संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। सम्मेलन में जम्मू संभाग के प्रसिद्ध कवि बृज मोहन, डॉ. राजकुमार, डॉ. अरुण शर्मा, शेख मोहम्मद कल्याण और विजय ठाकुर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें