फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन दिन बाद खिली धूप में कोहरा छूमंतर, घाटी के मैदानी इलाकों से बर्फ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में तीन दिन बाद धूप खिलते ही कोहरा छूमंतर हो गया। दोपहर को तेज धूप से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लोगों ने घरों की छतों और पार्कों में धूप सेंकी। घाटी के मैदानी इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी वीरवार को धूप खिलते ही गायब हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे आठ इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। श्रीनगर में 2.8 मिली मीटर, काजीगुंड में 9.8 मिमी, कुपवाड़ा में 11.3 मिमी, कोकेरनाग में सात मिमी, जम्मू में 1.8 मिमी, बनिहाल में 24.5, कटरा में 1.8 और भद्रवाह में 15.2 मिली मीटर बारिश 24 घंटों के दौरान हुई है।
श्रीनगर में बुधवार रात के 3.5 डिग्री सेल्सियस पारे के के मुकाबले वीरवार सुबह न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में 1.7 डिग्री, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 2.3 डिग्री, बटोत में 1.9 और कटरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। भद्रवाह में 1.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहकर 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें