फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई घर गिरे, सड़कें हुईं जलमग्न

Mon, 19 Jul 2021 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पूर्वानुमान के अनुसार यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो शहर के निचले इलाकों और नालों के आसपास की बस्तियाें में पानी व्यापक नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
कालिका कॉलोनी में घरों को पहुंचा नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच रविवार देर रात तेज बारिश के साथ चली आंधी से जम्मू शहर की बिजली गुल हो गई। कई होर्डिंग उड़ गए। भारी बारिश के चलते कालिका कॉलोनी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। मुट्ठी रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से लेकर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रात ग्यारह बजे के बाद शुरू हुई बारिश का दौर आधी रात के बाद तक भी जारी था।

विज्ञापन


इससे पूर्व जम्मू शहर में दिन के समय अत्यधिक उमस के चलते गरमी ने पसीने छुड़ाए। देर शाम तक उमस भरी गरमी सताती रही। देर रात को मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 19 और 20 जुलाई को तेज बारिश का पूर्वानुमान दिया था।

इसके लिए बाकायदा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। रविवार आधी रात से करीब एक घंटा पहला तेज बारिश ने गरमी से राहत दिलाई लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल कर ब्लैकआउट जैसे हालात बना दिए। आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। हाईवे से लेकर शहर की भीतरी सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

  • कश्मीर संभाग के अनंतनाग में 60 मिमी, कुलगाम में 55 मिमी, पहलगाम में 26.3 मिमी, काजीगुंड में 14.8 मिमी, श्रीनगर में 1.8 मिमी बारिश हुई है।
  • जम्मू संभाग के कठुआ में 121.8 मिमी, जम्मू हवाई अड्डा इलाके में 56.6 मिमी, उधमपुर में 56.0 मिमी, भद्रवाह में 13.7 मिमी, आरएस पुरा में 45.0 मिमी और जम्मू शहर में 5.2 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें