फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए सजे पर्यटन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी का दौर झेल रहे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बर्फबारी राहत लेकर आई है। प्रदेश के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर बिछी हुई है। बर्फबारी का मजा लेने स्थानीय और देशभर से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग भी इस सीजन को पूरी तरह से कैश करने में लगा हुआ है। जम्मू संभाग का पर्यटन स्थल पटनीटॉप और नत्थाटॉप पर्यटकों से पैक हैं। होटलों में साल के आखिर तक लगभग बुकिंग हो चुकी है। नए साल की जश्न की तैयारियां भी जोरों पर हैं। जम्मू के रोपवे पर पहली बार नए साल पर 1 से 3 जनवरी को कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते होटलों में हालांकि सामूहिक तौर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन खुले स्थानों पर नए साल के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। जम्मू के रोपवे के दूसरे सेक्शन में बाहू-महामाया में नववर्ष में पहले तीन दिन संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करवाना प्रस्तावित है।
------------
जम्मू रोपवे पर नए साल पर कुछ कार्यक्रम करवाना प्रस्तावित है। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने से जम्मू में भी रौनक बढ़ी है। श्री माता वैष्णो देवी में भी बर्फ की सफेद चादर बिछने से नए साल पर हजारों यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा मानसर, सुरईंसर, रियासी, अखनूर के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों ने रुख किया है।
विज्ञापन

-राजकुमार कटोच, निदेशक, पर्यटन विभाग जम्मू
------
पर्यटन परियोजनाएं जल्द पूरी हों
जम्मू। ऑल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि नए साल से पहले बर्फबारी होने से राहत मिली है। इससे बड़ी संख्या में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ जम्मू में पर्यटकों को खींचने के लिए लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की जरूरत है। इसमें कृत्रिम झील, मुबारक मंडी, बस स्टैंड मल्टीस्टोरी पार्किंग, बॉर्डर पर्यटन सुचेतगढ़, स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर रघुनाथ मंदिर का विस्तार करना आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर पर्यटकों को जम्मू में अधिक आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें