फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बादलों में छिपे रहे सूर्य देव, कोहरे ने और बढ़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे के बीच कड़ाके की सर्दी से कंपकंपी और बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 जनवरी तक कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को जम्मू समेत अन्य कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण हवाई और रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दस ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड़ पर मार सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में शनिवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं खिली और सर्द हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों में निर्धारित समय से पहले शाम के समय दुकानों के शटर गिर रहे हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री गिरकर 9.6 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 3.4, बटोत में 5.1, कटड़ा में 7.6 और भद्रवाह में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में बादलों के छाए रहने से रात के तापमान में सुधार आया है।
विज्ञापन

स्थान तापमान न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
लेह -10.8
पहलगाम -2.8
गुलमर्ग -2.6
कुपवाड़ा -1.8
काजीकुंड -1.6
कोकरनाग -1.4
श्रीनगर -1.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें