चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार नामांकन भरने की आखिरी तारीख 24 मार्च है।
27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 12 अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा। 15 अप्रैल को मतगणना होगी।
चुनाव आयोग के प्रधान सचिव स्टैंडहोप युहलंग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चार जुलाई 2016 को महबूबा मुफ्ती के अनंतनाग लोकसभा सीट से त्यागपत्र देने के बाद से यह सीट खाली पड़ी हुई है। तय नियमों के अनुसार अनंतनाग लोकसभा सीट को 16 अप्रैल से पहले भरा जाना है।