जम्मू में कांग्रेस नेता रमन भल्ला वोट करते हुए
- फोटो : संजय कुमार
आज ऑल इंडियन कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हो रहा है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। जम्मू में भी पीसीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, पार्टी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला समेत अन्य नेताओं ने वोट किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर से प्रदेश कांग्रेस के 340 डेलिगेट मतदान में करने वाले हैं। इसमें श्रीनगर और जम्मू पार्टी मुख्यालय में बैलेट बॉक्स के माध्यम से मतदान किया जा रहा है। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।