फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष मतदाता सूचियां तैयार करने का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वीरवार 15 सिंतबर 2022 से फोटो मतदाता सूचियों के विशेष सारांश संशोधन का कार्य शुरू हो गया। जिला चुनाव अधिकारी के अलावा नगर निगम और तहसीलदार कार्यालयों में बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदाता पंजीकरण फार्मों का वितरण किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव अधिकारियों के पास पहुंचकर मसौदा मतदाता सूचियों में अपने नाम की जानकारी भी हासिल की और भरने के लिए विभिन्न फार्म भी प्राप्त किए।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी के कार्यालय में नायब तहसीलदार चुनाव नीकू राम की मौजूदगी में बूथ स्तर के अधिकारियों को डोर टू डोर अभियान चलाने के लिए फार्मों का वितरण किया गया। नीकू राम ने बताया कि फार्म छह मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन करने के लिए है। छह ए फार्म निर्वाचक नामावली में प्रवास के लिए आवेदन, फार्म सात विस्तृत सूची में नाम के लिए आवेदन और फार्म आठ नाम व पत्ते में त्रुटियों से संबंधित आवेदन करने के लिए है।
वहीं नगर निगम जम्मू के कार्यालय में नायब तहसीलदार चुनाव कौसर जहां की मौजूदगी में बूथ स्तर के अधिकारियों को फार्म वितरण का कार्य हुआ। इस अवसर पर कई लोग मतदाता सूचियों में अपना नाम की जानकारी हासिल करने के अलावा त्रुटियों को दूर करवाने के लिए भी पहुंचे। महिला डिंपल गुप्ता ने कहा कि पुरानी मतदाता सूची में उनका नाम केवल डिंपल है। ऐसे में वह नई मतदाता सूची में अब डिंपल गुप्ता करवाने के लिए आई है। इसके लिए उन्हें फार्म हासिल हो गया हैं और वह भरकर इसे जमा करवा देगी।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव विभाग 24, 25 सितंबर के अलावा एक और दो अक्तूबर व 15 और 16 अक्तूबर को प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करेगा। दस नवंबर तक दावों व आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और 25 नवंबर 2022 को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें