फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी विस्थापितों के लिए लगाया नेत्र जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेवा भारती ने वीरवार को शहर के बाहरी क्षेत्र जगती में कश्मीरी विस्थापितों के लिए नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगभग 470 रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन सेवा भारती अथरुट द्वारा सरकारी अस्पताल जम्मू के डॉक्टरों और मुंबई के नेत्र सर्जन की मदद से किया गया। कश्मीरी विस्थापितों की नि:शुल्क मोतियाबिंद की सर्जरी 17 व 18 सितंबर को सरकारी अस्पताल गांधीनगर में की जाएगी।
शिविर में मुंबई की डॉ. उषा ए जौहरी, आई सर्जन रोहिणी चौधरी और डॉ. कमलेश गुप्ता ने मरीजों की जांच की। जगजाहिर है कि सेवा भारती हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में कार्यरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें