फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मामा क्लब जुड्डा ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता रहे मामा क्लब को ट्रॉफी देते अधिकारी। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। मामा क्लब जुड्डा की टीम ने जेवीसी क्लब को हराकर पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करवाई गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। अरनास के धांधली गांव में दोनों टीमों के बीच हुआ फाइनल मैच कड़ी टक्कर वाला रहा।
विज्ञापन

इस मैच में मामा क्लब को जीत मिली। विजेता टीम को दस हजार रुपये व उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये ट्रॉफी सहित दिए गए। फाइनल मैच के मौके पर एसपी ऑपरेशन मशकूर अहमद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एसडीपीओ उपदेश सिंह व एसएचओ सुमित मगोत्रा की मौजूदगी में दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं की रुचि खेलकूद की गतिविधियों में बढ़ाना है। युवाओं को नशे से दूर रहने व मानसिक तनाव को भागने के लिए खेल मुकाबलों में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें