कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के पडगमपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान ही इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ स्थल के पास शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ स्थल के पास हुए इस प्रदर्शन के दौरान एक शख्स की मौत हुई है हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।