फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी के बाद दो गुटों के संघर्ष में चली गोलियां, 10 लोग घायल

Fri, 02 Dec 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ के बाद विवाद - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू में कालेज की छात्रा से छेड़छाड़ पर दो परिवारों में जमकर गोलियां और टोके चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों गुटों से दस लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर पर्चे लगाए गए हैं। शहर के सुजवां इलाके के जलालाबाद की यह घटना वीरवार दोपहर की है। हमले में शामिल बंदूक और टोके बरामद कर लिए गए हैं। मोहम्मद शरीफ और हाजी अलि के परिवारों में दोपहर को यह विवाद हुआ।

इसमें हाजी अली, उसके तीन पुत्र शौकत अली, गुलजार मोहम्मद और सद्दाम हुसैन शामिल हैं। दूसरे गुट से मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद रयाज, इरफान अली और मोहम्मद मुनीर शामिल हैं। 
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
विवाद होने के बाद दोनों गुटों की तरफ से एक-दूसरे पर टोकों और बंदूकों से हमला बोल दिया गया। इसमें उक्त लोग घायल हो गए। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

ईस्ट के एसडीपीओ चंदन कोहली का कहना है कि दोनों गुटों के खिलाफ 307, 3/25, 4/25 के तहत काउंटर पर्चे लगाए गए हैं। एक परिवार के युवकों ने दूसरे परिवार की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर सारा विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से एक बंदूक और दो टोके भी बरामद कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन

लोगों ने समझा आतंकी हमला हो गया

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी - फोटो : Amar Ujala
दोपहर को अचानक सुजवां इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। जिसने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। लोगों ने समझा कि क्षेत्र में कोई आतंकी हमला हो गया है। यही नहीं, सुजवां में सेना का कैंप भी है।

युवा आर्मी के जवानों की ट्रेनिंग भी इसी क्षेत्र में होती है। आवाज सुनाई देने के बाद आर्मी के जवानों ने भी पोजीशन ले ली थी, लेकिन कुछ ही देर बाद साफ हो गया कि यह दो गुटों की लड़ाई चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें