फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, हिंसा में 30 से अधिक घायल

Sat, 05 Nov 2016 07:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में 120वें दिन भी हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में 120वें दिन भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी उपद्रवियों ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा में पंचायत घर को फूंकने की कोशिश की। पंचायत घर पर पेट्रोल बम फेंका गया। इससे भवन में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कई अन्य स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। श्रीनगर में छात्र कैसर सोफी की मौत के बाद शनिवार को जनाजे के दौरान हिंसा फिर भड़क उठी।

लोगों ने ईदगाह के पास प्रदर्शन किया। देश विरोधी तथा सरकार व सुरक्षा बलों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। झड़पों में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Trending Videos

इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती

अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती - फोटो : File Photo
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्किम्स में छात्र के साथ सुरक्षा बलों ने मारपीट की। इस वजह से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। अलगाववादियों के बंद के आह्वान की वजह से घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित है।

दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप, स्कूल-कालेज बंद हैं। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद हैं। हालांकि, कुछ आटो तथा कैब सड़कों पर नजर आए। घाटी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है।
विज्ञापन

हिंसा के बीच जलाए गए 31 स्कूल

kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में चार महीने से चल रही अशांति और उपद्रव की वजह से 31 स्कूलों और 110 सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। स्कूल की इमारतों में वे स्कूल भी शामिल हैं, जो अज्ञात लोगों द्वारा जला दिए गए थे। घाटी के हिंसक प्रदर्शनों के बीच यहां के स्कूल लगातार उपद्रवियों के निशाने पर हैं। 

सूत्रों ने बताया कि 25 सरकारी, दो निजी और चार ट्रस्ट या सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं 110 सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। 65 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जबकि बाकी आंशिक रूप से जलाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें