फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, दो आतंकियों को जवानों ने घेरा

Sat, 05 Nov 2016 05:26 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को तेज करते हुए सेना ने शनिवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शोपियां के दुबजन इलाके में सेना को कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। जिस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पहले सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उनकी ओर से गोलाबारी जारी रही। जवानों ने तुरंत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया, जबकि इस दौरान एक जवान के घायल होने की खबर है। मारे गए आतंकी की पहचान हिजबुल आतंकी वसीम अहमद खांडे के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इलाके में छिपे तीन अन्य आतंकी फरार होने में कामयाब रहे। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
  UPDATE: 1 terrorist killed and one army jawan injured in an encounter between security forces and terrorists in J&K's Shopian, ops continue. — ANI (@ANI_news) November 5, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें