फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के मुश्किल हालातों में भी कश्मीर में सुस्त नहीं हुई पर्यटन की रफ्तार

Sun, 05 Feb 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डल झील - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में कई महीनों की हिंसा के बावजूद जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) ने पहली तीन तिमाही के दौरान बीते वर्ष की त़ुलना में ज्यादा राजस्व एकत्रित किया है। वर्ष 2015-16 में जहां तीसरी तिमाही खत्म होने पर निगम ने 29.28 करोड़ का राजस्व कमाया था, वहीं इस वर्ष यह राशि बढ़कर 33.39 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन


निगम प्रबंधन के अनुसार हिंसा के बावजूद कश्मीर घाटी में निगम की संपत्तियों में 55 फीसदी और जम्मू में 37 फीसदी कमरे व्यस्त रहे।जेकेटीडीसी के प्रबंध निदेशक डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने निगम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा, विपरीत परिस्थितियों में भी निगम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर देनदारी है। जिसकी रिकवरी होने से निगम को वित्तीय मजबूती मिल सकती है। निगम द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, बुकिंग की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अलग से वेबसाइट तैयार की गई है। इसमें निगम द्वारा दिए जा रहे पैकेज और ऑफर की मुकम्मल जानकारी अपलोड की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाहरी राज्यों में कई  ट्रेड फेयर और फूड फेस्टिवल के आयोजन किए गए। जेकेटीडीसी ने डल झील और झेलम नदी में क्रूज बोट की सेवा शुरू की। भविष्य में भी इसी तरह से निगम के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें